And the mark-colored waving flying from Gualala view Khatu Dham-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लहराते निशान और उड़ती गुलाल से सतरंगी हुआ खाटू धाम का नजारा

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मार्च 2017 11:06 AM (IST)
लहराते निशान और उड़ती गुलाल से सतरंगी हुआ खाटू धाम का नजारा
सीकर। हर तरफ श्याम बाबा के जयकारों की गूंज, उड़ता गुलाल, लहराते निशान और पैदल यात्रियों की सेवा चाकरी में लगे भक्त। कुछ ऐसा ही माहौल बना हुआ है खाटू नगरी में चल रहे बाबा श्याम के फाल्गुनी मेले का। पूरी खाटू नगरी श्याम भक्तों से अटी दिखाई दे रही है। मेले में देशभर से आए तकरीबन दो लाख भक्तों ने अपने आराध्य एवं कुलदेवता के सामने शीश झुकाकर मनौतियां मांग रहे हैं। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रीश्याम मंदिर कमेटी की घोषणा के बाद श्याम दरबार को लगातार चौबीस घंटे के लिए खोल दिया गया है। जयपुर से रींगस तक पदयात्राएं ही पदयात्राएं नजर आ रही है। इनमें श्रद्धालु ढोल-ताशो और डीजे पर बज रहे भजनों के साथ होली की धमाल के गीतों पर झूमते-नाचते हुए खाटू धाम पहुंच रहे हैं। मेले में देशभर के हर राज्यों से आए श्याम भक्तो से मिली जुली संस्कृति का समावेश खाटू में देखने को मिल रहा है। दर्शन व्यवस्था एवं सेवा चाकरी में देशभर के हजारों स्वयंसेवक एवं स्काउट गाइड जुटे हुए हैं। 75 मालाओं से रोजाना सज रहे है बाबा श्याम मेले के दौरान बाबा श्याम का कोलकाता के फूलों से श्रृंगार किया जा रहा है। बंगाल के बीस कारीगर ताजा एवं खुशबूदार ऑर्चिड, डॉल रोज, मोगरा, गेंदा, मुर्गन, स्वीट विलियम, रिंग चेरी, कारमिशन समेत रंग-बिरंगे गुलाब के फूलों व तुलसी दल से रोजाना 75 मालाएं तैयार कर रहे हैं। इनसे बाबा श्याम का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार किया जा रहा है। फूल और इत्र की खुशबू से श्याम बाबा का समूचा दरबार महक रहा है।

[ यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement