An empty house was targeted, cash and jewellery were stolen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूने मकान को बनाया निशाना, नकदी जेवरात पार

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जून 2024 2:52 PM (IST)
सूने मकान को बनाया निशाना, नकदी जेवरात पार
अलवर। शहर में लगातार बढ़ती चोरियों की वारदात के कारण शहरवासियों में भय व्याप्त है। जिसके चलते आमजन में पुलिस की कार्य प्रणाली से भी भरोसा उठता जा रहा है। चोर अब सूने मकानों को रात के अलावा दिन के समय भी टारगेट करते नजर आ रहे है। ऐसा ही एक ताजा मामला एनईबी थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की विजय नगर कॉलोनी में देखने को मिला, जहां अज्ञात चोरों ने सुने मकान को निशाना बना सोने-चांदी के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कमलेश शर्मा ने बताया कि वह अपनी बच्चियों के साथ निजी काम से अपने पुराने मकान में चली गई थी, पीछे से घर में ताला लगा दिया। वापस आए तो घर का ताला टूटा व कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ मिला। चोर अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी करीब 10 हजार की नकदी, सोने की चैन, हार, कुंडल, अंगूठी सहित करीब 2 से ढाई लाख के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना एनईबी थाना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement