Advertisement
सफाई व्यवस्था चाक-चैबन्द रखने हेतु प्रत्येक कचरा डिपो पर एक कर्मचारी व एक हूपर तैनात किया जायेगा

शेखावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आगामी 10 दिन के अन्दर फुटपाथों, बरामदों, नालियों, नालों, सड़कों में बने गढ़ढों,डिवाईडर्स व लोहे की रेलिगं की मरम्मत करवायें, फेरोकवर बदलें व नालोें को फेरोकवर से ढकवायें, सीवरेज लाईन व नालियों की मरम्मत करवायें।
उन्होंने उपायुक्त स्वास्थ्य आशीष कुमार को निर्देश दिये कि जी-20 सम्मेलन तक प्रत्येक कचरा डिपो पर एक कर्मचारी व एक हूपर तैनात रहे ताकि कचरा डिपो समय पर उठता रहे व कचरे से बदबू आदि न फैले ।
शेखावत ने उपायुक्त सतर्कता मनीषा यादव को निर्देश दिये कि अस्थायी अतिक्रमण हटाने हेतु अभियान छेड़ें व थड़ी ठेलों को जब्त करने के बाद न छोडं़े ताकि अतिक्रमण की समस्या से शहरवासियों को निजात मिल सके।
उन्होंने उपायुक्त पशु प्रबन्धन को निर्देश दिये कि वे आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाये व इस बात का विशेष ख्याल रखें कि महामहिम राष्ट््रपति की यात्रा व जी-20 सम्मेलन के सम्पन्न होने तक एक भी पशू सड़क पर नजर आया तो उनकी जिम्मेदारी तय होगी।
शेखावत ने उपायुक्त राजस्व व सभी जोन उपायुक्तों को निर्देश दिये कि वे शहर में से अवैध पोस्टर बैनर व होर्डिग्ंस को हटवायें ।
आयुक्त शेखावत ने जलमहल की पाल पर गंदगी न रहे इसका इंतजाम करने साथ ही बरामदों, सार्वजनिक दीवारों, पोल, उधानों आदि का सोंदर्यकरण कार्य शीध्र शुरू करवाने के निर्देश दिये।
शेखावत ने अधिशाषी अभियन्ता मुख्यालय को निर्देश दिये कि वे प्रमुख सार्वजनिक इमारतों, मार्गों, चैराहों, ऐतिहासिक स्मारकों पर अन्गे्रजी में साईनेज लगवायें ।
बैठक में उपायुक्त सिविल लाईन जोन नरेश तंवर, उपायुक्त हवामहल-आमेर, किशनपोल जोन सुरेन्द सिंह यादव, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता एस0के0 वर्मा सहित सभी अधिशाषी अभियन्ता उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


