AMU student shot dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एएमयू के छात्र की गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com: रविवार, 10 जनवरी 2021 4:58 PM (IST)
एएमयू के छात्र की गोली मारकर हत्या
अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। मृतक आतिफ बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। हमलावरों ने उसपर तब गोली चलाई, जब वह शनिवार देर रात क्वार्सी पुलिस सर्कल क्षेत्र में अपने दोस्त के साथ दोपहिया वाहन से लौट रहा था। आतिफ मौके पर ही गिर गया, जबकि उसका दोस्त जैद स्कूटी लेकर भाग गया। घटना के विरोध में एमयू के छात्रों ने जे.एन मेडिकल कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया।
सर्किल ऑफिसर अनिल सामनिया ने कहा कि आतिफ पर 2018 में जमालपुर इलाके में शाहबाज की हत्या के लिए साजिश रचने का ंआरोप है और वह जमानत पर बाहर था।
उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच चल रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement