Advertisement
अमृतसर पुलिस ने बीकेआई के आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पुलिस ने गुरलाल सिंह के खुलासे के आधार पर हथियार बरामद करने के लिए एक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान गुरलाल ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में गुरलाल के बाएं पैर में गोली लगी और उसे तुरंत अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पंजाब डीजीपी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के ऑपरेटिव जीवन फौजी से जुड़े एक आतंकी और जबरन वसूली मॉड्यूल को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया है। उसके दो साथियों, तरनतारन के वेरोवाल निवासी करजप्रीत सिंह और गोइंदवाल साहिब निवासी गुरलाल सिंह उर्फ हरमन, को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बीकेआई का सक्रिय सदस्य जीवन फौजी पंजाब के सीमावर्ती जिलों में व्यक्तियों को निशाना बनाकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह का संचालन कर रहा था। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और इस आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस आतंकी मॉड्यूल को कुचलने और क्षेत्र में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के अपने मिशन पर अडिग है।"
पंजाब पुलिस ने इस ऑपरेशन को आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। डीजीपी ने कहा कि जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


