america now ready to sell guardian drones to india Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका भारत को देगा गार्जियन ड्रोन,हिंद महासागर में बढेगी ताकत

khaskhabar.com: बुधवार, 07 सितम्बर 2016 5:59 PM (IST)
अमेरिका भारत को देगा गार्जियन ड्रोन,हिंद महासागर में बढेगी ताकत
अमेरिका का यह कदम उसके द्वारा जून में भारत को बडा रक्षा सहयोगी करार दिए जाने के बाद सामने आ रहा है। भारत को बडे रक्षा सहयोगी का दर्जा दिए जाने के कुछ सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। भारतीय नौसेना ने फरवरी में 22 उच्च स्तरीय एवं बहुत से अभियानों के संचालन में समर्थ मानवरहित गार्जियन विमानों की खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय को एक आग्रह पत्र (एलओआर) भेजा था। अमेरिका सरकार ने इस पर कोई औपचारिक फैसला नहीं किया है लेकिन ऎसा माना जा रहा है कि भारत के अनुरोध पर अंतर एजेंसी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन का मानना है कि ऎसी ब़डी सैन्य बिक्री को मंजूरी दिए जाने से भारत और अमेरिका के रक्षा संबंध को पुख्ता करने, दोनों सेनाओं के बीच एक नए स्तर की सहजता लाने में मदद मिलेगी।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement