वाशिंगटन। अमेरिका गार्जियन ड्रोनों के लिए भारत की ओर से किए गए अनुरोध पर
एक सकारात्मक फैसला ले सकता है। समुद्री निरीक्षण में काम आने वाले
अत्याधुनिक हथियार रहित यह गार्जियन ड्रोन हिंद महासागर में समुद्री
निरीक्षण के लिए हैं। प्रीडेटर गार्जियन यूएवी विमानों की बिक्री हिंद
महासागर में भारत की समुद्री निरीक्षण की क्षमताओं को कई गुणा बढा देगी।
हिंद महासागर एशिया प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का एक प्रमुख उद्देश्य बन
चुका है।