कहा जा रहा है कि इसे सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि निवर्तमान
राष्ट्रपति की एशिया-प्रशांत की धुरी के लिए भी एक चिरस्थायी विरासत के रूप
में देखा जाएगा।
शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि रक्षा मंत्री मनोहर
पर्रिकर और अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने समुद्री निरीक्षण से जुडी
जरूरतें पूरी करने के लिए प्रीडेटर गार्जियन यूएवी पर विस्तृत चर्चाएं की
थीं। पर्रिकर पिछले सप्ताह अमेरिका में थे और उन्होंने 29 अगस्त को पेंटागन
में कार्टर के साथ बैठकें की थीं। सूत्रों ने कहा कि ऎसा माना जा रहा है
कि बैठक के दौरान कार्टर ने पर्रिकर को आश्वासन दिया कि वह व्यवस्था के
भीतर भारत के अनुरोध को खुद आगे बढाएंगे।