America has officially hosted its consulate in Jerusalem-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमरीका ने आधिकारिक तौर पर यरुशलम में अपना वाणिज्य दूतावास किया बंद

khaskhabar.com: सोमवार, 04 मार्च 2019 10:12 AM (IST)
अमरीका ने आधिकारिक तौर पर यरुशलम में अपना वाणिज्य दूतावास किया बंद
वॉशिंगटन। अमेरिका ने यरुशलम स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। यह वर्षों से फलस्तीन के लोगों के लिए मुख्य दूतावास के रूप में काम कर रहा था। अमेरिका ने इस वाणिज्य दूतावास को इजराइल के अमेरिकी दूतावास में मिला दिया है। फलस्तीन से जुड़े काम दूतावास की फलस्तीन मामलों से जुड़ी इकाई करेगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा सोमवार सुबह यरुशलम में की। यह उसी दिन से प्रभावी है।

अमरीका का रुख पहले जैसा

हालांकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉबर्ट पलाडिनो का कहना है कि यह फैसला यरुशलम, वेस्ट बैंक या गाजी पट्टी के प्रति अमेरिका के रुख में बदलाव का संकेत नहीं है। अमेरिका का रुख पहले जैसा ही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement