BJP MLA बोले- अडानी अंबानी को थी नोटबंदी की पहले से जानकारी
khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 08:31 AM (IST)
कोटा। विवादित बयान देकर चर्चा में रहने वाले लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार राजावत ने केंद्र सरकार की ओर से की गई नोटबंदी को लेकर सरकार को अपनी ही पार्टी की सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। राजावत ने कहा कि नोटबंदी के जानकारी अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों को इसकी पहले से जानकारी थी। इसके चलते योजना से गरीबों का भला होना मुश्किल है। वहीं इस निर्णय को उन्होंने किसानों के भी खिलाफ बताया। उनका कहना है कि इस समय नोटबंदी के चलते किसान खाद बीज भी नहीं खरीद पा रहे है। जहां एक और पूरा देश और विपक्ष नोटबंदी के कदम को काला धन रोकने की दिशा में बढ़ा कदम बता रहा है। वहीं विधायक राजावत ने ऐसा बयान देकर खुद की पार्टी को ही कठघरे में खड़ा कर दिया और विपक्ष को बैठे बिठाए बड़ा मुद्दा दे दिया।
यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...