amazing daughter, blind but spirit not broken-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक बेटी का कमाल, आंखें गईं लेकिन, हौसला नहीं टूटा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 1:24 PM (IST)
एक बेटी का कमाल, आंखें गईं लेकिन, हौसला नहीं टूटा
जोधपुर। कहते हंै कि हिम्मत नहीं हारी हो तो मंजिल भी सामने आकर आपके कदम चूम लेती है। कुछ ऐसा ही कारनामा जोधपुर की हिना ने कर दिखाया। वर्ष 2006 में रेटिना डिटैच होने के कारण आंखों की रोशनी खो चुकी हिना ने दूसरी बार में आरएएस-2013 मुख्य परीक्षा में ब्लाइंड कैटेगिरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बीए, बी.एड. कर चुकी हिना अभी सिवांची गेट राबाउमावि में लेक्चरर हैं। 2013-15 तक सैंकड ग्रेड टीचर के पद पर रहीं। हिना आईएएस बनाना चाहती हैं। आरएएस एक पड़ाव है। सफलता में परिवार ने पूरा सपोर्ट किया। हिना अपनी इस सफलता में बहन प्रियंका का शुक्रिया अदा कर रही है जिसने देर रात तक जग कर पढ़ाई में उसकी मदद की। प्रियंका ने हिना की हिम्मत को और भी मजबूत किया और उसकी लगन में साथ खड़ी रही। परिणामस्वरूप हिना ने अपनी मंजिल का पहला पड़ाव हासिल कर लिया है। आरएएस में ग्यारवीं रैंक प्राप्त करने वाली हिना अब आईएएस की तैयारी में जुटी है और उसे उम्मीद है कि एक दिन उसका ये सपना भी पूरा होगा। 2006 में आंखों की रोशनी गई, दूसरे प्रयास में सफल हुई। अब आईएएस की तैयारी में लगी है, बेटी की इस लगन से परिवार में खुशी का माहौल है। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement