Along with employment, inclusion of values is also important: Raghupati Singhania-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एम्प्लॉयमेंट के साथ संस्कारों का समावेश भी जरूरी : रघुपति सिंघानिया

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 नवम्बर 2023 5:08 PM (IST)
एम्प्लॉयमेंट के साथ संस्कारों का समावेश भी जरूरी : रघुपति सिंघानिया
- जेकेएलयू की कन्वोकेशन सेरेमनी में 191 स्टूडेंट्स को मिली डिग्री, 6 को गोल्ड मैडल - नेस्ले इंडिया के सीएमडी सुरेश नारायणन ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में स्टूडेंट्स से किया इंटरेक्शन जयपुर। एम्प्लॉयबिलिटी के साथ ही इंटीग्रिटी, ईमानदारी और संस्कारों का समावेश भी अत्यधिक जरूरी है, तब ही एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होगा। ये बात कही जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर रघुपति सिंघानिया ने। वे गुरुवार को यूनिवर्सिटी के ग्यारहवें कन्वोकेशन एंड फाउंडर्स डे सेरेमनी के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन जेकेएलयू के फाउंडर लक्ष्मीपत सिंघानिया के जन्म दिवस पर हर वर्ष आयोजित होता है। इस अवसर पर 191 स्टूडेंट्स को डिग्री एवम 6 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल दिया गया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स कृष्णा जालान, अंश भाटिया, तन्मय अग्रवाल, बिस्मनप्रित सिंह, खुशबू दासोत और खुशी गर्ग थे। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर सिंघानिया ने यूनिवर्सिटी के गत 11 वर्षो मे प्राप्त किए गए अचीवमेंट एवम ग्लोबल लेवल पर विभिन्न यूनिवर्सिटीज के साथ टाई अप के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने यूनिवर्सिटी के प्रदेश मे बेस्ट प्रोमिसिंग यूनिवर्सिटी के लिए मिले फर्स्ट अवार्ड, पहली बार में ही ए प्लस नैक एक्रिडेशन जैसी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए यूनिवर्सिटी मे स्टूडेंट्स को जॉब रेडी के साथ लाइफ रेडी बनाने की बात कही। स्टूडेंट्स से तब तक मेहनत करने को कहा जब तक सफलता प्राप्त न हो जाए। इस अवसर पर नेस्ले इंडिया के सीएमडी सुरेश नारायणन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्टूडेंट्स को बेहतर करने के लिए मोटिवेट किया, कहा कि दुनिया टूटी हुई है, कंपैशनेट बनिए, सफलता तय है। उन्होंने स्टूडेंट्स से नई पारी की शुरुआत जेकेएलयू के साथ करने को कहा। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो धीरज सांघी ने यूनिवर्सिटी के हाल की दौर मे लिए गए कार्यों की जानकारी देते हुए सालाना परफोर्मेंस रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के लिए शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखना सर्वोपरी एवं प्रथम उद्देश्य है। उन्होंने अपने अभिभाषण का समापन कभी अलविदा ना कहना... पंक्तियों के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान प्रो चांसलर हर्षपति सिंघानिया ने वोट ऑफ़ थैंक्स दिया। कार्यक्रम में प्रो वीसी आशीश गुप्ता, ऑफिशिएटिंग रजिस्टार केके माहेश्वरी समेत विभिन्न डिपार्टमेंट के डायरेक्टर, फैकल्टी मेंबर, स्टूडेंट्स एवम पैरेंट्स समेत यूनिवर्सिटी के अन्य लोग उपस्थित थे। स्टूडेंट्स ने फाउंडर डे के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement