allegation of Much charge for parking -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला अस्पताल में पार्किंग का ज्यादा शुल्क लेने का आरोप

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 10:11 PM (IST)
जिला अस्पताल में पार्किंग का ज्यादा शुल्क लेने का आरोप
चित्तौडग़ढ़। जिले के सबसे बड़े चिकित्सालय में पार्किंग ठेकेदार की मनमानी के चलते वहां काम करने वाले कर्मचारी आमजन से दो-तीन गुना राशि वसूल रहे हैं। इस मामले की जानकारी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को होने के बावजूद ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हो रही। लोगों का आरोप है कि श्रीसांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय में पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए दिया गया ठेका उनके लिए मुसीबत बनता जा रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों से ठेकेदार के कार्मिकों द्वारा तय दरों से दुगुनी-तिगुनी राशि वसूल की जा रही है। इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement