allegation of indecency on Mangrol SBI branch manager, demands removal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसबीआई शाखा मांगरोल के मैनेजर पर अभद्रता का आरोप, हटाने की मांग

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अगस्त 2017 9:57 PM (IST)
एसबीआई शाखा मांगरोल के मैनेजर पर अभद्रता का आरोप, हटाने की मांग
धौलपुर। जिले की ग्राम पंचायत मांगरोल के ग्रामीणों ने एसबीआई के मैनेजर के खिलाफ मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में मैनेजर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए बताया कि मांगरोल एसबीआई शाखा में कार्यरत मैनेजर कार्य में शिथिलता बरतते हैं और ग्रामीणों को कनेक्टविटी नहीं होने की बात कह कर लेन-देन नहीं करने देते हैं, साथ ही बैंक शाखा से किसानों के केसीसी नहीं बनाने की कह कर एसबीआई बरेठा शाखा से बनवाने को बोल देते हैं। इससे ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जब मैनेजर से किसी बैंक कार्य के लिए आग्रह किया जाता है तो वे लोगों से अभद्रता से पेश आते हैं और बैंक से जाने के लिए कह देते हैं। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से शिकायत करते हुए मैनेजर को शीघ्र हटाने की मांग की हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement