khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 11:38 PM (IST)
कानपुर।
गर्मियों की छुट्टी में माता वैष्णो देवी दर्शन करने वाले शहरवासियों के
लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन इसी माह 29
तारीख से जम्मू जाने वालों की तकलीफों को कम करेगी।
जनसंपर्क अधिकारी विजय
कुमार ने बताया कि वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों की परेशानियों को देखते
हुए रेलवे विशेष ट्रेन 04111 इलाहाबाद जम्मूतवी एक्सप्रेस चलाने जा रही है।
जो पहली बार 29 मार्च को इलाहाबाद से चलेगी और कानपुर ठहरते हुए जम्मूतवी
जाएगी। इसके बाद क्रमशः पांच, 12,19,26 अप्रैल, तीन, 10 व 17 मई को रवाना
की जाएगी। बताया कि पहले दिन वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी व स्लीपर श्रेणी
में क्रमशः 61 और 178 सीटें होगी। ज्यों-ज्यों आगे चलेगी त्यो ही सीटों में
बढ़ोत्तरी होती जाएगी।