all party meet on india china border dispute and jammu kashmir issue today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, चीन विवाद और कश्मीर हालात पर चर्चा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 08:16 AM (IST)
मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, चीन विवाद और कश्मीर हालात पर चर्चा
नई दिल्ली। चीन के साथ जारी सीमा विवाद और कश्मीर के ताजा हालात को लेकर मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर शाम होने वाली सभी दलों के नेताओं की बैठक है। इस बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद रहेंगी। दोनों बड़े मंत्री चीन के साथ सीमा विवाद और कश्मीर के हालात पर बात करेंगे। इस बैठक को सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्ष के साथ बेहतर तालमेल बनाने की सरकार की कोशिश माना जा रहा है। आपको बता दें कि चीन के साथ सीमा पर जारी विवाद, जम्मू-कश्मीर के बिगड़ते हालात और अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला इन तीन मुद्दों पर विपक्ष संसद में सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement