khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 8:37 PM (IST)
झुंझुनूं । प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी सोमवार को झुंझुनूं पहुंचे। यहां पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रभारी मंत्री टीटी ने कलेक्ट्रेट सभा भवन में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी राज्य सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ आम लोगों तक पहुंचाए। ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कलेक्टर सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करे और समय समय पर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करें । बैठक में उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी, मण्डावा विधायक नरेन्द्र कुमार, जिलाध्यक्ष राजीव सिंह सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।