All necessary arrangements has completed for celebrating Himachal Day- Deputy Commissioner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल दिवस मनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध पूरे- उपायुक्त

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 11:56 AM (IST)
हिमाचल दिवस मनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध पूरे- उपायुक्त
नाहन/सिरमौर। नाहन के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध पूरे कर लिए गए है और आज प्रातः 11 बजे नाहन चौगान में हिमाचल दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए उपायुक्त बीसी बडालिया ने बताया कि हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर कृषि एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेगें। मुख्य संसदीय सचिव श्री विनय कुमार विशेष अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि द्वारा हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इससे पहले मुख्यातिथि द्वारा नाहन स्थित शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। ध्वजारोहण के उपरांत मुख्यातिथि द्वारा परेड का निरीक्षण और आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत प्रदेश के नाम अपना संदेश देगें। उन्होने बताया कि परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेगें। सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण होगा जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय, डाईट, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, नर्सिंग स्कूल, डीएवी, एवीएन, स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हिमाचल दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement