Alka killing husband sentenced to life imprisonment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलका हत्याकांड में पति को उम्र कैद की सजा

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 1:10 PM (IST)
अलका हत्याकांड में पति को उम्र कैद की सजा
गुरुग्राम । गुरुग्राम के बहुचर्चित अलका हत्याकांड में अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने सुबूतों के आधार पर अलका की हत्या करने वाले उसके पति दीपक खुल्लर को उम्रकैद व 15 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है। गुरुग्राम पुलिस ने अदालत में साबित कर दिया है कि अलका के पति दीपक ने ही अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी ही पत्नी के शरीर में नौ गोलियां दाग कर हत्या कर दी थी। हत्यारा दीपक गुरुग्राम के पालम विहार में दीपक प्रॉपर्टी फर्म चलाता है दीपक प्रोपर्टी बिजनिस के साथ-साथ कई और भी बिजिनेस करता है। दीपक अलका की शादी 22 साल पहले हुयी थी । जिसमे दीपक व अलका की सादगी से चलती रही थी। परिवारजनों के मुताबिक दीपक की गलत आदतों की वजह से झगड़ा शुरू कर दिया। दीपक दिन में भी शराब में धुत रहने के साथ-साथ ऐसे काम करने लगा था कि अलका (50) उसका विरोध करती थी। घटना वाले दिन दीपक घर में ही बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी का फोन आया और उसके बाद पति-पत्नी में लड़ाई हो गई। गुस्से में दीपक ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर अलका पर पहले छह गोलियां दाग दीं। गोलियां लगने पर अलका ने दम तोड़ दिया, मगर दीपक का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने फिर रिवाल्वर लोडकर तीन गोलियां और चलाई।
पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद दीपक ने दिल्ली के कीर्ति नगर में रह रही शादीशुदा बेटी आभा को फोन कर बताया कि उसने उसकी मां का कत्ल कर दिया है। सूचना देने के बाद दीपक घर से भाग गया था। आभा पति के साथ पालम विहार आई और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement