Alcohol contractor injured in firing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराब ठेकेदार फायरिंग में घायल

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 8:00 PM (IST)
शराब ठेकेदार फायरिंग में घायल
भिवानी। भवानीखेङा कस्बे में देर शाम हङकंप मच गया जब बदमाश अजय गुर्जर ने शराब ठेकेदार पर अपने साथियों के साथ एक के बाद एक 10-15 गोलियों से हमला कर दिया। गोली लगने से अनिल उर्फ नंदी नामक शराब ठेकेदार घायल हो गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और घायल नंदी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि बवानीखेङा निवासी नंदी आस-पास के गांवों में देशी शराब के ठेके चलाता है। नंदी के चचेरे भाई सुरेश ने बताया कि मंथली ना देने पर बदमाश अजय गुर्जर ने उसके भाई नंदी पर अपने साथियों के साथ हमला कर एक के बाद एक 10-15 गोलियां चलाई। सुरेश के मुताबीक नंदी ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई, लेकिन एक गोली उसकी कमर में लगी। नंदी को घायल अवस्था में पहले चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से परिजन उसे शहर के एक नीजि अस्पताल लेकर गए। अब यही उसका ईलाज चल रहा है। फिलहाल नंदी खतरे से बाहर है। लेकिन खबर की सूचना मिलते ही भारी पुलिस सहित डीएसपी हैडक्वाटर चन्द्रपाल बिश्नोई अस्पताल पहुंचे और मामले की जांनकारी ली। डीएसपी चन्द्रपाल ने बताया कि फिलहाल आरोपी की तलास की जा रही है और नाकेबंदी कर दी गई है।
हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement