Akhilesh yadav says police is working like a contract killer for bjp govt -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस ने BJP के जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की ले रखी है सुपारी: अखिलेश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 4:20 PM (IST)
पुलिस ने BJP के जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की ले रखी है सुपारी: अखिलेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि उप्र पुलिस ने भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने की सुपारी ले रखी है। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने यह बात कही। उन्होंने पूर्व विधायक प्रदीप यादव की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि क्या कोई कल्पना कर सकता है कि कोई पुलिस अधिकारी किसी पूर्व सांसद से या पूर्व विधायक से हाथापाई करेगा। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ऐसा लग रहा है कि पुलिस ने भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की सुपारी ले रखी है। हमारे कार्यकर्ता, जिला पंचायत सदस्य डरे हुए हैं। रात भर सो नहीं पा रहे हैं। उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि भाजपा को वोट करें। जो ऐसा नहीं कर रहा है, उसका उत्पीडऩ किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया पर तंज कसते हुए कहा कि उप्र में डिजिटल मुख्यमंत्री बैठा है। डिजिटल मुख्यमंत्री को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। थानों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगाने वाले आरोप पर अखिलेश ने कहा, मुख्यमंत्री बताएं कहां से उन्हें पता चला कि थानों में जन्माष्टमी नहीं मनाई जा रही है। बताएं 100 साल में एक बार भी थानों में जन्माष्टमी न मनाई गई हो। अब जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम प्रत्येक थानों को 5-5 लाख रुपये जन्माष्टमी मनाने के लिए देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement