Akhilesh Yadav praises Mom film-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखिलेश यादव ने मॉम फिल्म की तारीफ की

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 3:19 PM (IST)
अखिलेश यादव ने मॉम फिल्म की तारीफ की
लखनऊ| उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रीदेवी अभिनीत फिल्म 'मॉम' की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके निर्माता पति बोनी कपूर ने फिल्म पर अच्छा काम किया है। अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्विटर पर फिल्म के कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा। उन्होंने कहा, "'मॉम'..निर्माता बॉनी कपूर ने अच्छा काम किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सभी की बेहतरीन प्रस्तुति।" रवि उदयवार निर्देशित 'मॉम' में दिखाया गया है कि अपने बच्चों की भलाई के लिए एक मां किस हद तक जा सकती है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
'मॉम' श्रीदेवी की 300वीं फिल्म है और 2017 में फिल्मों में उनके (श्रीदेवी) आगाज के 50 साल पूरे होने को भी दर्शाता है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement