Akhilesh Yadav attack on PM, finished the job and We made us a chowkidar -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखिलेश का PM पर तंज, रोजगार खत्म कर हम सबको चौकीदार बना दिया

khaskhabar.com: रविवार, 17 मार्च 2019 3:13 PM (IST)
अखिलेश का PM पर तंज, रोजगार खत्म कर हम सबको चौकीदार बना दिया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 10 प्रतिशत आरक्षण से सहमत हू, आबादी के हिसाब के आरक्षण मिलना चाहिए नौकरियां खत्म हो रही हैं। विश्वविद्यालयों में नौकरी नहीं मिल रही, 90 प्रतिशत से ज्यादा नौजवान के हाथ में काम नहीं बचा। अब सबको चौकीदार बना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने यह बात एबीपी न्यूज प्रोग्राम के दौरान रविवार को कही। पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर पर चौकीदार लिखने पर कहा कि अब चायवाले की पोस्ट खाली है, मैं अपने नाम के आगे चायवाला लिख लूंगा। मैं तो पहले से ही दूधवाला हूं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं और मायावती हमेशा गठबंधन में साथ रहेंगे। देश का प्रधानमंत्री नया बने और उत्तर प्रदेश से बने यह सबसे अच्छा होगा। मायावती के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि हमने तय कर रखा है क्या करना है।
यादव ने कहा कि मैंने कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं मांगा है। मैं मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूं, मेरे साथ पढ़े लोग शहीद हुए हैं। मैं उनके नाम तक बता सकता हूं। ये लोग हमें बताएं कि देशभक्त हैं या नहीं। भाजपा देश का नुकसान कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement