अखिलेश का PM पर तंज, रोजगार खत्म कर हम सबको चौकीदार बना दिया
khaskhabar.com: रविवार, 17 मार्च 2019 3:13 PM (IST)
अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी का क्या फायदा हुआ कोई बताए,
लोगों की लाइन में लगकर मौत हो गई। बैंक में बच्चा पैदा हो गया, क्या किसी
को पता है आज वो बच्चा कहां है। देश का किसान तकलीफ में है वो इंतजार में
है कि कब वोट डालने का मौका मिलेगा। सीबीआई के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री
यादव ने कांग्रेस और भाजपा का गठबंधन कोई नहीं समझ सकता है। सीबीआई के
मामले में जो बीजेपी है वही कांग्रेस है।