आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट की ड्रीम पूरी होने जा रही है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का 21 नवंबर को शुभारंभ होने जा रहा है। इसी दिन सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन भी है। अखिलेश यादव ने रिकॉर्ड समय में यह प्रोजेक्ट पूरा कर अपने पिता मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन पर उपहार देने की तैयारी कर ली है। एक्सप्रेस वे पर इंडियन एयर फोर्स के 8 फाइटर जेट्स भी उतरेंगे। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी एक्सप्रेस-वे पर एक साथ 8 फाइटर जेट लैंड और टेक ऑफ करेंगे।
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरेंयह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट