Advertisement
अजमेर नगर निगम चुनाव : अब तक 48.48 प्रतिशत मतदान; फर्जी वोटिंग के आरोप और अव्यवस्थाओं के बीच दिखा वोटरों का जज्बा

बिना आईडी पहुंचीं पूर्व प्रत्याशी: कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली जब बिना पहचान पत्र के मतदान केंद्र पहुंचीं, तो मतदान कर्मियों ने उन्हें रोक दिया और उन्हें वापस लौटना पड़ा। बाद में मोबाइल में डिजिटल आईडी दिखाने पर उन्हें मतदान करने की अनुमति दी गई।
फर्जी वोटिंग का आरोप: वार्ड संख्या 79 से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र शर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 'वर्षा' नामक मतदाता के नाम पर कोई दूसरा व्यक्ति फर्जी वोट डालकर चला गया। इस पर विरोध जताने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित मतदाता को शाम के समय वोट डलवाने का भरोसा दिया।
व्हीलचेयर की अनदेखी व आचार संहिता उल्लंघन का आरोप: वृंदावन स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर तो उपलब्ध थी, लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के उपस्थित न होने के कारण परिजनों को खुद ही बुजुर्गों को केंद्र तक ले जाना पड़ा। इसी केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी पर मतदान केंद्र के भीतर जबरन प्रवेश कर माहौल बिगाड़ने का भी आरोप लगा।
दिग्गजों ने किया मतदान
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और अजमेर दक्षिण से विधायक अनिता भदेल ने अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। अजमेर नगर निगम के कुल 80 वार्डों में 4 लाख 38 हजार 39 मतदाता पंजीकृत हैं, जो शाम 6 बजे तक शहर की नई सरकार चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


