Ajmer dargah dewan sufi jainul remove over beef ban demand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीफ बैन की मांग की तो सूफी जैनुल को दरगाह के दीवान पद से हटाने का ऐलान

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अप्रैल 2017 09:24 AM (IST)
बीफ बैन की मांग की तो सूफी जैनुल को दरगाह के दीवान पद से हटाने का ऐलान
अजमेर। अजमेर दरगाह के दीवान जैनुल आबेदीन को पीएम मोदी से बीफ बैन करने की मांग करना भारी पड रहा है। बीफ बैन की मांग करने पर सूफी जैनुल के भाई अलाउद्दीन आलिमी ने उन्हें दरगाह के दीवान पद से हटाने का ऐलान किया है। जैनुल की जगह अलाउद्दीन ने खुद को हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती दरगाह का दीवान घोषित कर दिया। सूफी जैनुल ने की थी बीफ पर बैन की मांग: ज्ञातव्य है कि अजमेर दरगाह के दीवान जैनुल आबेदीन ने पीएम मोदी से पूरे देश में गोहत्या पर प्रतिबंध की मांग की थी। सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने कहा था- इससे दो समुदायों के बीच नफरत पनप रही है, ऐसे में देश में शांति के लिए सरकार इस पर पूरे तरीके से बैन लगाए। उन्होनें मुस्लिम भाईयों से बीफ ना खाने की भी अपील की थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement