Ajmer: Creating new posts in RPSC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरपीएससी में 41 नए पदों का सृजन, हाजी गयासुद्दीन चिश्ती उपसचिव बने

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 मई 2018 11:25 AM (IST)
आरपीएससी में 41 नए पदों का सृजन, हाजी गयासुद्दीन चिश्ती उपसचिव बने
अजमेर। राज्य सरकार द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयाेग में 41 नए पदों का सृजन किया गया है। इसके बाद आयोग प्रशासन ने राजपत्रित व गैर राजपत्रित पदों पर पदोन्नति दी। आयोग के सहायक सचिव हाजी सैयद गयासुद्दीन चिश्ती पदोन्नत होकर अब उपसचिव बन गए हैं। राज्य सरकार व प्रशासन के निर्णय का आयोग मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दयाकर शर्मा ने स्वागत किया है। 41 पदों का नव सृजन किया गया है। आयोग प्रशासन द्वारा राजपत्रित सेवा के 13 पद, जिनमें 1 उपसचिव, 4 सहायक सचिव एवं 8 अनुभाग अधिकारियों के पदों पर पदोन्नति दी गई। इस प्रक्रिया में 19 कार्मिकों को राजपत्रित पद पर पदोन्नति दी गई है। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सहायक सचिव से उप सचिव पद पर हाजी सैयद गयासुद्दीन चिश्ती को पदोन्नति मिली है। आसन मंगलानी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सुनील रांका, राजेश भटनागर व रामदेव सिरोया को अनुभाग अधिकारी से सहायक सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। इधर सायरमल, राजेश मीणा, संजय गुप्ता, सुनीता मूंदड़ा, गंगा लालवानी, किशोरी लाल, संतोष पाठक, रवि कुमार बोहरा, अजय कपूर, विजय सिंह सोलंकी, दयाकर शर्मा, महेश व्यास एवं चेतन दीक्षित को सहायक अनुभाग अधिकारी से अनुभाग अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement