Advertisement
कृषि मासिक तकनीकी कार्यशाला अयोजित

सहायक निदेशक भैराराम गोदारा ने कृषि विभाग के प्रतिनिधियों को कृषि विभागीय योजनाओं की जानकारी दी एवं मानसून सत्र के मध्यनजर अधिक से अधिक पौधारोपण के लिये प्लान तैयार रखने हेतु निर्देशित किया। सहायक निदेशक अमर सिंह ने कृषि पर्यवेक्षको को उनकी डेली डायरी अपडेट कर 7 दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि पर्यवेक्षक निरन्तर, क्षेत्र में रहकर किसानों को विभागीय योजनाओ की जानकारी के साथ योजना क्रियान्वयन पर ध्यान देवे। सहायक निदेशक प्रदीप चौधरी ने बताया कि कृषि पर्यवेक्षक, किसानों से बेहतर समन्वय कर अधिक से अधिक वाॅटसअप ग्रुप बनाएं और अधिक से अधिक संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करें। कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी व निर्देश दिये कि वे जिले में इच्छुक पात्र किसानों के यहां फल बगीचा अनार, खजूर, नीम्बू वर्गीय फसल इत्यादि अनुदान पर लगाने के लिए अधिक से अधिक पत्रावलियां तैयार करवा राज मासिक पोर्टल पर आवेदन करवाएं, जिससे फल बगीचा स्थापना पर देय अनुदान का लाभ किसानों को व्यापक रूप से मिल सके। तकनीकी कार्यशाला में कृषि विभागीय अधिकारी महेन्द्र प्रताप, रमेश भाम्भू, लालचंद सारण, बलराम स्वामी, मामराज मेघवाल, चन्द्रमोहन पुरोहित, कांता मूण्ड, सोनिया, कुसुम, रामकुमार, भैराराम, लक्ष्मण सिंह, इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


