झज्जर । स्थानीय महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता सप्ताह का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा एकता शपथ और रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रभारी नीरू रोहिला और एनएसएस प्रभारी नीलम गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें नीतू यादव प्रथम, रवीना द्वितीय और ज्योति तृतीय रही। श्लोगन प्रतियोगिता में कविता ने पहला, दीपिका ने दूसरा और कीर्ति ने तीसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय एकता पर पोस्टर बनाओं प्रतियोगिता में सोनिया प्रथम, मोनिका द्वितीय व मनीषा तीसरे स्थान पर रही। कविता व गीत प्रतियोगिता में पूजा व अजंलि ने शानदार प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय एकता पर नुक्कड नाटिका के जरिए छात्राओं ने राष्ट्रीय भक्ति की शिक्षा दी। सुजाता, प्रिया, रचना, कोमल, रजनी व पायल ने शानदार अभिनय किया। भाषण प्रतियोगिता में रवीना प्रथम, पूजा द्वितीय रही। प्राचार्या डॉ. साधना गुप्ता ने जाति, धर्म व स प्रदाय के मतभेदों को भूलाकर राष्ट्रीय भावना से काम करने की प्रेरणा दी।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PICयह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?