agra advocates and judicial authorities lathi charge case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

न्याय दिलाने वाले खुद भटक रहे न्याय के लिए

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 6:56 PM (IST)
न्याय दिलाने वाले खुद भटक रहे न्याय के लिए
आगरा। दोषियों को सजा दिलाने और बेगुनाहों को न्याय दिलाने वाले खुद 15 साल से न्याय पाने की ठोकरें खा रहे हैं। उन्हें अफसोस है कि 15 साल बाद भी न्याय नहीं मिल सका है। 26 सितंबर को दीवानी में अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों पर हुई लाठीचार्ज की घटना में अब तक दोषी पुलिस अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दिन को अधिवक्ता काला दिवस के रूप में मनाते हैं। अधिवक्ता कार्य से विरत रहते हैं। अपना विरोध जताते हैं। गौरतलब है कि 26 सितंबर 2001 को दीवानी में पुलिस और पीएसी ने अधिवक्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज किया था। उनके चेंबरों को तोड़ दिया था। चैंबरों में घुसकर वकीलों की जमकर पिटाई की गई थी। घटना में 500 अधिवक्ताओं को चोट लगी थी। इनमें 136 अधिवक्ता गंभीर घायल हो गए थे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement