Agnipeediton aid given to two million-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अग्निपीड़ितों की सहायता को दिए दो लाख

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 6:47 PM (IST)
अग्निपीड़ितों की सहायता को दिए दो लाख
शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिमला जिले के चौपाल तहसील के अन्तर्गत कशाह गांव के अग्निपीड़ित परिवारों की सहायता के लिए हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस के माध्यम से दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। राज्यपाल, जो राज्य रेडक्रॉस के अध्यक्ष भी हैं ने उपायुक्त शिमला के माध्यम से यह राशि समान रूप से अग्निपीड़ितों को वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अग्निकांड निश्चित तौर पर दुःखद हैं, क्योंकि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में काठ-शैली में भवन निर्मित हैं। इसलिए इन भवनों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए ताकि प्राचीन निर्माण शैली को सुरक्षित रखा जा सके। राज्यपाल ने आम जनता से भी अपील की है कि वे सुरक्षा उपायों को गंभीरता से लें ताकि इस तरह की घटनाओें से बचा जा सके।

[@ फ्रांस के इजराइली सेब को बाजार में उतारेंगे हिमाचल के बागवान]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement