Age limit increased for technical helpers recruitment for discoms -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिस्कॉम में टेक्निकल हेल्पर भर्ती के लिए आयुसीमा बढ़ाकर 31 साल की

khaskhabar.com: शनिवार, 07 जुलाई 2018 1:02 PM (IST)
डिस्कॉम में  टेक्निकल हेल्पर भर्ती के लिए आयुसीमा बढ़ाकर 31 साल की
जयपुर। सरकारी बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) में अब 31 साल तक के युवा टेक्निकल हेल्पर बन सकेंगे। सरकार ने डिस्कॉम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पहले टेक्निकल हेल्पर की आयु 18 से 28 साल थी, लेकिन अब यह बढ़ाकर 18 से 31 साल कर दी है। डिस्कॉम की दलील है कि बिजली कंपनियों में 2013 के बाद भर्तियां नहीं निकली है। इस दौरान काफी तादात में लोग भर्ती का इंतजार करते रहे, लेकिन अब भर्ती निकली तो वे ओवरएज हो गए। राज्य सरकार के नियमों के तहत की आयु में तीन साल की छूट दी गई है। सरकारी बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) में 2433 पदों पर टेक्निकल हेल्पर की भर्ती की जाएगी। आवेदन 23 जुलाई तक किए जा सकेंगे। जयपुर, अजमेर व जोधपुर डिस्कॉम में टेक्निकल हेल्पर के खाली पदों के लिए माध्यमिक स्कूल परीक्षा तथा लाइनमैन, इलेक्ट्रिशियन, पावर इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, एसबीए व्यवसाय में आईटीआई व एनएसी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement