After wrangling with the doctors put the jam Diwyangon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डाक्टरों से तकरार के बाद दिव्यांगों ने लगाया जाम

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 7:55 PM (IST)
डाक्टरों से तकरार के बाद दिव्यांगों ने लगाया जाम
फगवाड़ा। सिविल अस्पताल में दिव्यांगों को डाक्टर के साथ मामूली तकरार के बाद जीटी रोड जाम करना महंगा पड़ गया। सिटी पुलिस ने दिव्यागों के समर्थन में आए एक नेता अनु सहोता व अंगहीन ब्लाइंड यूनियन के अज्ञात पदाधिकारियों के खिलाफ नैश्नल हाईव एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि एक दिव्यांग व्यक्ति जिस पर डाक्टरों के साथ मेडिकल सर्टीफिकेट बनाने के लेकर तकरार हो गई थी। जिस पर ड्यूटी डाक्टर व एसएमओ ने र्दुव्यवहार करने की शिकायत की थी। बाद में अंगहीन व ब्लाइंड यूनियन के पदाधिकारियों ने शुगर मिल चौंक में जीटी रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। सिविल अस्पताल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने दिव्यांग पर ही डयूटी डाक्टर व एसएमओ के साथ गाली गलौच करने की बात बताई। दोनो पक्ष एक दूसरे के आरोप को गलत बताते रहे। जीटी रोड जाम होने के बाद पुलिस ने इसका गंभीर नोटिस लिया। सिटी थाना के एएसआई भगवंत सिंह ने सूचित किया कि अनु सहोता पुत्र करमजीत वासी रेलवे क्वार्टर कुछ दिव्यांगों को साथ लेकर होशियारपुर चौंक के पास धरना लगा कर बैठा है तथा नैश्नल हाईवे की ट्रैफिक को रोक रखा है। जिससे आम आदमी को काफी परेशानी हुई है। सिटी पुलिस ने अनु सहोता व अन्य दिव्यांगों के खिलाफ भदस की धारा 283/149/नैश्नल हाईवे एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement