झाँसी। एक साल पहले जिसने जीने मरने की कसम खाकर लड़की को अपनी जीवन संगिनी बनाया थाए उसी की गोली मारकर हत्या कर दी। गुस्से का आलम यह कि पत्नी का क़त्ल करने के बाद उसने खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली। घटना रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गाँव के निकट की है। सुबह जब काफी देर तक अजय सिंह के घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा। अजय सिंह और उसकी पत्नी मोनिका का खून से लथपथ शव छत पर पड़ा था।