After undeveloped fetus extends sensation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अविकसित भ्रूण मिलने के बाद फैली सनसनी

khaskhabar.com: रविवार, 08 जनवरी 2017 11:10 PM (IST)
अविकसित भ्रूण मिलने के बाद फैली सनसनी
चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा स्थित खनन क्षेत्र में रविवार को एक अविकसित भ्रूण मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय भिजवाया और अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मेडिकल बोर्ड से हुई जांच में कन्या का भ्रूण होने की बात सामने आई है। शंभूपुरा थानाधिकारी गजसिंह ने बताया कि चीकसी ग्राम पंचायत सरपंच गणेशलाल साहू की सूचना पर रविवार दोपहर पुलिस ने रघुनाथपुरा इलाके के खनन क्षेत्र में काले रंग की प्लास्टिक की थैली में अर्धविकसित भ्रूण जब्त किया।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement