After the rain the colonies and the market water-water -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बारिश के बाद शहर की कॉलोनियां और बाजार हुए पानी-पानी

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अगस्त 2017 7:51 PM (IST)
बारिश के बाद शहर की कॉलोनियां और बाजार हुए पानी-पानी
हिंडौन सिटी (करौली)। हिंडौन सिटी नगर परिषद क्षेत्र की कॉलोनियों में नालियों की कमी होने के कारण पानी जमा हुआ है। दो दिन से हो रही बारिश के बाद शहर की कई कॉलोनियां और बाजार पानी-पानी हो रहे हैं। स्कूली बच्चों सहित दैनिक कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगो को भारी परेशानी हो रही है। बता दें कि हिंडौन में जलभराव की समस्या को लेकर बाजार के व्यापारियों ने पूर्व में नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ पुतला जलाया एवं कई दिनों तक आमरण अनशन कर विरोध भी जताया था। शिल्पा कंस्ट्रक्शन द्वारा शहर के बीचोंबीच 16 करोड़ रुपए से कराए गए खारी नाला निर्माण के दौरान जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इस कारण सडक़ों पर जल्द ही पानी भर जाता है और पानी की निकासी नहीं हो रही है। आगे तस्वीरों में देखें..

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement