1978 में जब रामनरेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई
सीट पर उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की मोहसिना किदवई को जीत मिली और यहीं से दोबारा
कांग्रेस को उठ खड़ा होने का मौका मिला। जब 1989 में पूरे देश में बोफोर्स की लहर में जनता दल का
प्रभाव था तब आजमगढ़ में बसपा को खाता खोलने का मौका मिला था, इसलिए भी आजमगढ़ को बहुत ही अलग
नजरिए से देखा जाता है। शायद यही कारण है कि मुलायम सिंह यादव अपने चुनावी युद्ध
का शंखनाद यहीं से करना चाहते हैं।