आजमगढ़ केवल पूर्वांचल
ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण है। यदि राजनीतिक
इतिहास पर नजर डालें तो 1975 के जयप्रकाश नारायण आंदोलन के दौरान भी यह जिला
सबसे अहम केंद्र था। 1977 में यहीं के सांसद राम नरेश यादव को प्रदेश का
मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला था।