African guests who visited the school Kedla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ्रीकी मेहमानों ने खेडला स्कूल का दौरा किया

khaskhabar.com: बुधवार, 30 नवम्बर 2016 11:35 PM (IST)
अफ्रीकी मेहमानों ने खेडला स्कूल का दौरा किया
नूंह। जिले में अफ्रीकी मूल के मेहमानों ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ला का दौरा किया। उन्होंने जिले में हो रही बेहतर शिक्षा की सराहना की साथ ही उन्होंने एस आर एफ फाउंडेशन के द्वारा सपोर्ट माई स्कूल प्रोग्राम के तहत कोका कोला एनडीटीवी की मदद से स्कूल में साइंस लैब लाइब्रेरी लड़के लड़कियों के लिए अलग टॉयलेट, पीने के पानी की बेहतर सुविधा के साथ साथ बैडमिंटन खो-खो कबड्डी वालीवाल आदि खेल की सुविधाएं विद्यालय को दी गई है। यह नूह ब्लॉक का 11 सौ बच्चों के दाखिले के साथ सबसे बड़ा विद्यालय है। मेवात के बेहतरीन स्कूलों में से एक है स्कूल में चल रही शिक्षकों के विभिन्न गतिविधियों को देखा साथ ही ग्राम सरपंच स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान व अन्य गांव के जिम्मेवार लोगों से बातचीत की। उनसे जाना कि वह विद्यालय को बेहतर करने के लिए किस प्रकार स्कूल का साथ दे रहे हो । भविष्य में किस प्रकार विद्यालय को और बेहतर बनाने के लिए योजना बना रहे हैं।
यह लोग मेवात में ऐसा विद्यालय और ऐसे कक्षा कक्ष देखकर काफी आश्चर्यजनक थे उन्होंने स्कूल मुखिया श्रीमती सविता देवी के मुख्य शिक्षक हिदायत खान के कामों की सराहना की इनके साथ उन्होंने फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश रेड्डी जी को इस तरीके के विद्यालय बनाने के लिए बधाई दी। साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement