मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक में निर्देश दिए कि सडक़ों के रखरखाव की सतत
मनीटरिंग की जाए। टोल बूथ पर शुल्क संग्रहण की बेहतर और आधुनिक व्यवस्था की
जाए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में सडक़ विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए
जा रहे 26 बार्डर चेक पोस्ट में से 21 पूर्ण हो गए हैं। प्रदेश में रतलाम,
शहडोल और विदिशा में मेडिकल कॉलेज भवनों के निर्माण के टेंडर हो गए हैं।
सीधी-सिंगरौली तक फोरलेन निर्माण का काम प्रगति पर है। बैठक में लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह और मुख्य सचिव अंटोनी डिसा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।