भोपाल। मध्य प्रदेश में राजमार्ग पर सडक़ किनारे लगने वाले होर्डिंग, साइन बोर्ड आदि के लिए विज्ञापन नीति बनाई जाएगी। इस नीति में सडक़ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिशा निर्देश तय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में यहां हुई मध्यप्रदेश सडक़ विकास प्राधिकरण के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में विज्ञापन नीति के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।