adopt human values in Sanskrit : Governor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संस्कृत में निहित मानवीय मूल्यों को अपनाएं : राज्यपाल

khaskhabar.com: रविवार, 06 अगस्त 2017 5:31 PM (IST)
संस्कृत में निहित मानवीय मूल्यों को अपनाएं : राज्यपाल
जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा है कि संस्कृत में निहित मानवीय मूल्यों को अपनाएं। युवाओं और बच्चों को संस्कृत पढ़ाएं। सिंह ने संस्कृत दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सिंह ने कहा कि संस्कृत भाषा की संरचना अद्भुत है। यह परिपूर्ण और परिष्कृत भाषा है। व्याकरण की दृष्टि से यह भाषा कसी हुई है। कंप्यूटर के लिए भी यह उपयुक्त भाषा है। राज्यपाल ने कहा है कि संस्कृत भाषा विश्व की सभी भाषाओं की जननी है। यह भारतीय संस्कृति की संवाहिका है। हमारे प्राचीन ग्रंथ इस भाषा में लिखे गए हैं। यह भाषा वैज्ञानिक होने के साथ ही शब्द निर्माण करने का सामथ्र्य रखती है। संस्कृत भाषा एक जीवन दर्शन भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement