Administration will undertake a three-day anti-polio-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रशासन चलाएगा तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 11:09 PM (IST)
प्रशासन चलाएगा तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान
पानीपत। जिला प्रशासन 29 से 31 जनवरी तक पल्स पोलियो अभियान चलाएगा। इसको प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर काम करेंगे और 29 जनवरी को रविवार के दिन सभी आंगनबाड़ी खुली रहेंगी। इसमें यदि कोई भी कौताही बरती गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त दिशानिर्देश दिए और सभी आमजन से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को उक्त अभियान के तहत पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि अपने वार्डों में या मौहल्ले में आमजन यह भी सुनिश्चित करे कि इस दिन आंगनबाडिय़ां सांय 4 बजे तक खुली रहें। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी से सभी स्कूलों की एनएसएस यूनिट गांव में यह सुनिश्चित करेगी कि गांव में 0 से 5 वर्ष तक के कितने बच्चें हैं और पिछले समय में कितनों को पोलियो की खुराक दी गई है। यह कार्य अपने एनएसएस के एक्शन प्लान में डाल लें । इसकी व्यक्तिगत तौर पर मोनिटरिंग की जाएगी। राजीव मेहता ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी प्ले वे स्कूलों की भी कार्यवाही पालना रिपोर्ट दी जाए। सभी ईट भठ्ठों व ऐसे स्थानों पर जहां पर श्रमिक कार्य कर रहे हैं उन स्थानों का विशेष तौर पर दौरा किया जाए। सिविल सर्जन डा0 इन्द्रजीत धनखड़ ने बताया कि इस अभियान में 0 से 5 वर्ष के 2 लाख 31 हजार 932 बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 4 सदस्यों के 218 बूथ, 2 सदस्यों के 54 बूथ, 7 मोबाईल वैन और 48 सुपरवाईजर लगाए गए हैं। 29 जनवरी को सभी बूथों पर दवाई पिलाई जाएगी इसके बाद 30 व 31 जनवरी को घर-घर जाकर दवाई पीने वे वंचित बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। बैठक में उपसिविल सर्जन डा0 नवीन सुनेजा, डीडीपीओ रूपेन्द्र मलिक, कार्यकारी अभियंता पंकज धवन सहित विभिन्न सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इसके उपरान्त इस अभियान को सफल बनाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन रोहतक मण्डल के एसएमओ अविरल शर्मा ने सीएमओ कार्यालय में जिला के सभी वरिष्ठ चिकित्सकों की बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस समय पोलियो का कोई केस नही है फिर भी 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को इस अभियान के दौरान यह नई किस्म की पोलियो ड्रोप्स पिलाना अनिवार्य है।

[@ नकल करते पकड़ी गई तो उठाया ऐसा कदम ...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement