Advertisement
नीमराना अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन : अवैध कबाड़ गोदामों पर बड़ी कार्रवाई, 15 संचालकों को नोटिस

गौरतलब है कि शुक्रवार को मोहलड़िया गांव में बिचपुरी मार्ग पर स्थित एक अवैध गोदाम में लगी आग ने चार लोगों की जान ले ली थी। इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश था, जिसके बाद अब प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर उतरा है।
प्रशासन की यह कार्रवाई जरूरी तो है, लेकिन यह सवाल भी खड़ा करती है कि आखिर चार लोगों की 'बलि' चढ़ने तक का इंतजार क्यों किया गया? नीमराना जैसे औद्योगिक क्षेत्र में सैंकड़ों अवैध गोदाम आबादी के बीच संचालित हो रहे हैं। अगर यह सर्वे और सत्यापन अभियान पहले चलाया गया होता, तो शायद उन चार परिवारों के चिराग नहीं बुझते। अब देखना यह है कि यह 'सख्ती' केवल दो दिन के नोटिस तक सीमित रहती है या वाकई में नीमराना को इन 'मौत के गोदामों' से मुक्ति मिलती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


