Advertisement
गौतमबुद्धनगर में आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर प्रशासन का अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे, मोबाइल टावरों और ऊंची इमारतों के पास खड़े होने से बचें। बच्चों को खुले मैदान में खेलने न भेजें और बिजली के उपकरणों, लोहे की खिड़कियों, दरवाजों तथा हैंडपंप को छूने से परहेज करें। इसके अलावा धातु वाले छाते का प्रयोग न करने और खुले वाहनों में यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। वज्रपात के समय लोगों को तालाब, नदी और तैराकी जैसी गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है।
यदि मौसम अचानक खराब हो जाए तो तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लेने की सलाह दी गई है। सुरक्षित स्थान न मिलने पर दोनों कान बंद कर पैरों को सटाकर घुटनों के बल बैठने की सलाह दी गई है। खेतों में काम कर रहे किसानों को भी तुरंत सुरक्षित और सूखी जगह पर पहुंचने को कहा गया है। जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि “दामिनी ऐप” लगभग 20 से 40 किलोमीटर क्षेत्र में संभावित बिजली गिरने की चेतावनी देता है, जबकि “सचेत ऐप” के माध्यम से मौसम अलर्ट और विभिन्न आपदाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी दैनिक अलर्ट का पालन करें और सतर्क रहकर स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


