ADM took stock of disaster preparedness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एडीएम ने लिया आपदा से निपटने की तैयारियों का जायजा

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 10:27 AM (IST)
एडीएम ने लिया आपदा से निपटने की तैयारियों का जायजा
धर्मशाला। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बलवीर ठाकुर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर आपदा से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया और सभी विभागों को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अपने प्रबंध पूरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को अपने विभाग से संबंधित आपदा प्रबंधन योजना बनाकर एक सप्ताह तक उपायुक्त कार्यालय में सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में आता है। ऐसे में प्राकृतिक आपदा को टाला नहीं जा सकता लेकिन बेहतर प्रबंधन एवं पूर्ण तैयारियों से इससे होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ठाकुर ने आपदा प्रबंधन पर विभागों को एक नोडल अधिकारी नामांकित करने के निर्देश दिए, जो कि आपदा के संबंध में जिम्मेदार रहेंगे व संबंधित गतिविधियां संचालित करेंगे।

[ धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement