एडीएम ने लिया आपदा से निपटने की तैयारियों का जायजा
khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 10:29 AM (IST)
उन्होंने आपदा प्रबंधन को लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि किसी आपदा की स्थिति में धर्मशाला शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों, सरकारी दफ्तरों और आपदा प्रबन्धन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों को सतर्क एवं सचेत करने के लिए उपायुक्त कार्यालय में इलैक्ट्रिक हूटर लगाया गया है। इस इलैक्ट्रिक हूटर की आवाज 5 किलोमीटर के दायरे मेें सुनाई देती है तथा किसी आपातकालीन स्थिति में इसे लगातार तीन बार बजा कर लोगोें को आपदा बारे सचेत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर प्रतिदिन कार्यालय समय पर प्रातः 10 बजे और सायं 5 बजे एक-एक बार यह हूटर बजाया जा रहा है। एसडीएम श्रवण मांटा तथा आदेशक गृह रक्षा मेजर विकास सकलानी ने भी आपदा से बचाव बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम देहरा मलोक सिंह, एसडीएम बैजनाथ सुनयना शर्मा, जिला समन्वयक तनमय आचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।