ADM inspected CHC, drinking water tanks and Shri Annapurna kitchen located at Pakka Sarana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एडीएम ने किया पक्का सारणा स्थित सीएचसी, पेयजल डिग्गियों और श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 जून 2024 9:38 PM (IST)
एडीएम ने किया पक्का सारणा स्थित सीएचसी, पेयजल डिग्गियों और श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण
हनुमानगढ़। राज्य सरकार पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संवदेनशील है। इसी सिलसिले में जिला कलेक्टर से लेकर तहसीलदार तक लगातार फील्ड में कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे है। इसी सिलसिले में हनुमानगढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीणा ने पक्का सारणा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीएचईडी और विद्युत विभाग के कार्यालय, श्री अन्नपूर्णा रसोई का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान ग्रामीणों ने गांव में पानी लीकेज तथा बिजली कटौती की समस्या बताई। इसके अतिरिक्त श्री अन्नपूर्णा रसोई संचालक ने जनवरी माह से मानदेय नहीं मिलने तथा थालियों की संख्या कम होने के बारे में बताया। पीएचईडी कार्यालय में कार्मिकों के उपस्थित ना मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। फील्ड में गए कार्मिकों का मूवमेंट पंजिका संधारित नहीं होने से एडीएम ने रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिए। श्री अन्नपूर्णा रसोई में साफ सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement