adg prashant kumar check cctv in meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एडीजी ने कांवड़ मार्ग पहुंचकर कांवड़ यात्रा का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जुलाई 2017 9:48 PM (IST)
एडीजी ने कांवड़ मार्ग पहुंचकर कांवड़ यात्रा का किया निरीक्षण
मेरठ। एडीजी प्रशांत कुमार ने बुधवार को कांवड़ मार्ग पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे के जरिए कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए। एडीजी मेरठ जोन मेरठ कुमार आईजी और एसएसपी के साथ अचानक बेगमपुल चौराहे पर पहुंचे। वहां पर अधिकारियों ने कावड़ियों से बातचीत करते हुए सुरक्षा की फीडबैक ली। जिसके बाद एडीजी प्रशांत कुमार ने बेगम पुल से घंटाघर तक औचक निरीक्षण किया। घण्टाघर पर बने कंट्रोल रूम पर पहुंच कर एडीजी ने कावड़ यात्रा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को भी देखा। मेरठ में फिलहाल सीसीटीवी कैमरों के जरिए कांवड़ यात्रा पर नजर रखी जा रही है। जिसको लेकर मेरठ पुलिस पहले से ही हाईलाइट मोड पर है इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर कोई भी गलती नहीं करना चाहती। जिसको लेकर सभी अधिकारी बारी-बारी से सड़कों पर निकल रहे हैं। एडीजी का कहना है कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि जोन भर से निकलने वाले किसी भी कांवड़ियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए मेरठ जोन को एक हेलीकॉप्टर भी दिया गया है। ताकि सड़कों के अलावा हवाई मार्गो के माध्यम से भी सर्वेक्षण किया जा सके। कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता है जिसको लेकर पुलिस टीम बेहद गंभीर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement